टाइफाइड की पहचान क्या है?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 10:54

टाइफॉइड
टाइफॉइड क्या है? (what Is Typhoid)

टाइफॉइड एक गैस्ट्रोइंटेस्टिनल इंफेक्शन (gastrointestinal infection) है, जो साल्मोनेला टाइफी (S.typhi) के कारण होता है। टाइफॉइड होने पर तेज बुखार, डायरिया और उल्टी मुख्य रूप से होता है। दूषित पानी या भोजन के जरिए इस बैक्टीरियल इंफेक्शन के होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। एस. टाइफी मुंह के जरिए आपकी आंतों में प्रवेश करके वहां लगभग एक से तीन सप्ताह तक रहता है। उसके बाद आंतों की दीवार (intestinal wall) के जरिए आपके रक्तप्रवाह (bloodstream) में प्रवेश कर जाता है। खूने से ये टाइफॉइड बैक्टीरिया अन्य ऊतकों (Tissues) और अंगों (Organs) में फैलकर कोशिकाओं के अंदर छिप जाता है, जिसका पता आपकी प्रतिरक्षा कोशिकाएं (immune cells) भी नहीं लगा पाती हैं। टाइफॉइड के लिए बेहतर इलाज उपलब्ध है। हालांकि, इलाज ना कराने से यह आपके लिए घातक हो सकता है। टाइफॉइड की संभावित जटिलताओं में किडनी फेलियर, गंभीर जीआई रक्तस्राव (GI bleeding) आदि शामिल हैं।
टाइफॉइड के लक्षण

टायफायड के रोगियों को बैक्टीरिया के संपर्क में आने के लगभग 1-3 सप्ताह बाद लक्षण दिखाई देते हैं। गंभीरता के आधार पर रोग की अवधि 3 से 4 सप्ताह तक भी हो सकती है। सामान्य इंक्यूबेशन समय 7 से 14 दिन है। टाइफॉइड के कुछ प्रमुख लक्षण इस प्रकार हैं:-

सिरदर्द
कब्ज या डायरिया
तेज बुखार (103° फेरेनहाइट)
भूख ना लगना
लिवर और स्प्लीन का बढ़ जाना
सीने पर लाल रंग के निशान
थकान
ठंड लगना
दर्द और कमजोरी महसूस होना
पेट में दर्द

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info